फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five arrested for robbing tires by puncturing them

Hathras News: हाइवे पर कील लगा फट्टा डाल कर देते थे टायर पंचर, फिर लूट लेते, पकड़ा गिरोह, पांच गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

हाथरस में एक गिरोह पकड़ा गया, जो सड़क पर कील लगी फट्टी डाल कर वाहन के टायर को पंक्चर कर लूटपाट को अंजाम देता था। लूट के माल के साथ इनके कब्जे से दो ऑटो भी मिले है, जिनसे ये माल ढोकर ले जाते थे। आरोपी अलीगढ़, एटा, कासगंज, बदायूं आदि जिलों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके है।

विज्ञापन
Five arrested for robbing tires by puncturing them
पकड़े गए गिरोह के पांच सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के एनएच 91 पर वाहनों के टायरों को पंक्चर कर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह अलीगढ़ रोड एनएच 91 गांव सराय के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस 315 बोर, एक लकड़ी का फट्टा कील लगा हुआ, दो टेंपो, 20 मोटर साइकिल की बैट्री, डालडा के 15 डिब्बे, घी एवं 12 पैकेट क्रीम बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चलते वाहनों से माल चोरी करने वाला गैंग गांव सराय के अंडरपास पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर एसआई राजेश सरोज ने पुलिस दल के साथ छापा मार कर पांच लोगों को पकड़ा है। आरोपियों ने अपना नाम करुआ पुत्र जंगाली (32) निवासी मोहल्ला नगला शीशगर सिकंदराराऊ, गौरव बघेल पुत्र पालीराम (21) निवासी पुष्पांजलि कॉलोनी थाना क्वार्सी अलीगढ़, मुख्तियार पुत्र मुन्ना खां (20) निवासी डीवीएस कांशीराम कॉलोनी थाना बन्ना देवी, अलीगढ़, रोहित पुत्र छिद्दन सिंह (21) निवासी तालसपुर रामघाट रोड सांई विहार कॉलोनी, अलीगढ़, धीरज यादव पुत्र नेत्रपाल (22) निवासी नगला कटी थाना अलीगंज जनपद एटा बताया। 
विज्ञापन


 ये लोग सड़क पर कील लगी फट्टी डाल कर वाहन के टायर को पंक्चर कर लूटपाट को अंजाम देते थे। लूट के माल के साथ इनके कब्जे से दो ऑटो भी मिले है जिनसे ये माल ढोकर ले जाते थे। आरोपी अलीगढ़, एटा, कासगंज, बदायूं आदि जिलों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed