{"_id":"65d76a4213c25846160e0226","slug":"first-wife-arrived-with-children-before-marriage-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सजी बैठी दुल्हन, चल रहीं थीं विवाह की रस्में, शादी से पहले महिला बच्चों को लेकर पहुंची, हुआ हंगाामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सजी बैठी दुल्हन, चल रहीं थीं विवाह की रस्में, शादी से पहले महिला बच्चों को लेकर पहुंची, हुआ हंगाामा
Thu, 22 Feb 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:10 PM IST
सार
दुल्हन सजी हुई बैठी थी। विवाह की रस्में चल रहीं थी, तभी एक महिला वहां पर बच्चों के साथ आ धमकी। महिला के साथ पुलिस थी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। ऐसा देख सब दंग रह गए। पुलिस दूल्हे को लेकर चली गई। आनन-फानन में दूल्हन की शादी एक अन्य युवक से करा दी गई।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से दूल्हे को दूसरी शादी करने से पहले ही उसकी पहली पत्नी शादी समारोह में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इधर शादी के लिए सजी बैठी दुल्हन का विवाह सिकंदराराऊ के एक युवक से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
एक गांव में आयोजित शादी समारोह में उसे समय खलबली मच गयी, जब दूल्हे को हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंच गई। दूल्हा दूसरी शादी करने जा रहा था। पुलिस के साथ दूल्हे की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। बताया गया कि युवक की शादी करीब पांच साल पहले आगरा की युवती से हुई थी। दोनों के बीच अनबन होने के चलते युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
21 फरवरी को आगरा का रहने वाला युवक बारात लेकर सलेमपुर रोड स्थित क्षेत्र के गांव में पहुंचा था। शादी समारोह की रस्में चल रही थी। तभी दूल्हे की पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर पुलिस के साथ पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दूल्हे के गिरफ्तार होने के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं। आनन-फानन रिश्तेदारी के ही एक युवक को विवाह के लिए तैयार किया गया। सजी बैठी दुल्हन का विवाह सिकंदराराऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ संपन्न कराया गया। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना कि मामला आगरा पुलिस से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन