फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   First the father and brother, and now he himself has embraced death.

Hathras News: पहले पिता-भाई और अब खुद ने मौत को गले लगाया

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
First the father and brother, and now he himself has embraced death.
महिला व युवक की मौत के बाद मौके पर जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : Samvad
प्रियंका के पति विपिन व परिवार के अन्य लोगों का आरोप है कि गांव में प्रकाश का व्यवहार ठीक नहीं था। प्रकाश के पिता राधेश्याम ने लगभग 20 साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद बड़े भाई शेरा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ साल बाद इनकी मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

विपिन के चाचा मोतीलाल ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि प्रकाश छह भाई थे। इनमें से किसी की भी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता व भाई की माैत के बाद ये पांचों भाइयों यूं ही जीवन व्यतीत कर रहे थे। प्रकाश दबंग प्रवृत्ति का था और गांव में यूं ही घूमता रहता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विपिन के घर के बाहर सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। वहां प्रकाश आता रहता था और उसकी नजर विपिन के घर पर रहती थी। बीच में एक-दो बार उसे टोका भी गया, लेकिन सार्वजनिक जगह होने के कारण अधिक विरोध नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीलाल ने आशंका जताई कि दोपहर में गली में सन्नाटा रहता है। इसी का लाभ उठाते हुए गलत काम के इरादे से प्रकाश घर में घुसा और महिला के विरोध पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद डर के कारण खुद फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक का भाई शहर से ही एक युवती को बहला-फुसलाकर ले आया था। इसे लेकर काफी दिनों तक बवाल चला था। बाद में युवती अपने घर लौट गई थी। पूर्व प्रधान विचारदास ने भी आरोप लगाया कि प्रकाश में गलत आदतें थीं और गांव के लोग उससे परेशान रहते थे।



दो साल से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा

एक तरफ जहां परिवार के लोग प्रकाश पर गलत इरादे से घर में घुसने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं कुछ आस-पड़ोसियों में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की भी चर्चा थी। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में भी यह सामने आया है कि दोनों दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और समाज के प्रबुद्धजनों के बीच यह मामला जा चुका था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की बात कह रही है।






बच्ची को सकुशल देख ली राहत की सांस

घर में दोनों के शव पड़े थे और ढाई साल की मासूम कशिश अकेली थी। जब पिता विपिन ने दोनों शव देखे तो उन्होंने बच्ची को गले से लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगे। परिवार व गांव के लोग यही शुक्र मना रहे थे कि बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed