{"_id":"5dcc47968ebc3e5af13ebb1b","slug":"first-investigation-in-hathras-woman-confirmed-dengue-hathras-news-ali2186895103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मे महिला को प्रथम जांच में हुई डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मे महिला को प्रथम जांच में हुई डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
महिला को पहली जांच में हुई डेंगू की पुष्टि
डेंगू की जांच रिपोर्ट आने पर परिजन महिला को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
दो दिन से लगातार गिर रही हैं पुरदिलनगर निवासी महिला की प्लेटलेट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा पुरदिलनगर की रहने वाली महिला को प्रथम जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया, क्योंकि उसके प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे हैं।
निर्मला पत्नी विनोद निवासी पुरदिलनगर को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है। परिजनों की मानें तो उन्होंने मंगलवार को सिकंदराराऊ की एक प्राइवेट पैथोलॉजी पर डेंगू की जांच कराई, जिसमें डेंगू एनएस1 एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई है।
परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर यह भी बात सामने आई कि अब महिला के प्लेटलेट्स गिरना शुरू हो गए हैं। इसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं। अब महिला को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।