फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firozabad Cricket Club beat Allahabad Academy by 98 runs

Hathras News: फिरोजाबाद क्रिकेट क्लब ने इलाहबाद अकादमी को 98 रन से हराया

Sat, 04 Feb 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Cricket Club beat Allahabad Academy by 98 runs
वैभव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते राजा कुरैशी। - फोटो : samvad
नगर पालिका क्रीड़ास्थल में चल रहे टी-20 ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फिरोजाबाद क्रिकेट क्लब ने इलाहाबाद अकादमी को 98 रन से हराकर जीत हासिल की। फिरोजाबाद की ओर से ताबड़तोड़ 55 रनों की पारी खेलने वाले वैभव मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोजाबाद की टीम ने निधारित 20 ओवर में 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिरोजाबाद की ओर से पांच छक्के और 12 चौके लगाए गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाहाबाद अकादमी की टीम की शुरूआत ही बेहद खराब रही। शुरूआती ओवरों में ही इलाहाबाद के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। इलाहाबाद की पूरी टीम 15 ओवरों में महज 90 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में सुभाष शर्मा और राजू अंसारी ने अंपायरिंग की। मुख्य अतिथि राजा कुरैशी ने वैभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed