फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on youth, three attackers caught and beaten

Hathras News: युवक पर फायरिंग, तीन हमलावरों को पकड़कर धुना

Thu, 04 Jun 2026 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Firing on youth, three attackers caught and beaten
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुंवरपुर में बुधवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शौच कर रहे एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों हमलावरों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुंवरपुर निवासी सूरजपाल पुत्र भगवान सिंह बुधवार शाम करीब 7 बजे अपने खेतों की तरफ शौच के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आए गांव के ही गजेंद्र उर्फ सरिया, बिसाना निवासी मानवेंद्र और सादाबाद के गांव मांगरू निवासी अंकित तोमर वहां पहुंचे और सूरजपाल पर दो राउंड फायर कर दिए। हमले में बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तमंचा व बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि तीन महीने पहले से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में युवक पर गोली चलाई है। तीनों हिरासत में हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed