फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on property dealer, bullet came out touching stomach

Hathras News: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, पेट को छूते हुए निकली गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

मोटर साइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए और उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली प्रापर्टी डीलर के पेट को छूते हुए निकल गई। 

विज्ञापन
Firing on property dealer, bullet came out touching stomach
घायल कोलोनाइजर का बागला जिला अस्पताल में होता उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत हतीसा बाईपास के निकट एक कॉलोनी में देर शाम को प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली प्रापर्टी डीलर के पेट को गोली छूते हुए निकल गई। घायल प्रॉपर्टी डीलर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर सीओ सदर सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हतीसा बाईपास के निकट गोविंद बिहारी अग्रवाल पुत्र दुलीचंद्र अग्रवाल निवासी मुरसान गेट की कॉलोनी है। गोविंद बिहारी अग्रवाल शुक्रवार की शाम को अपनी कॉलोनी में मौजूद थे। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए और उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली प्रापर्टी डीलर के पेट को छूते हुए निकल गई। 
विज्ञापन


घायल प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि संपत्ति के लेनदेन को लेकर जानलेवा हमला किया गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed