फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on police who arrived to stop the fight

Hathras News: झगड़ा रोकने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, कर्मियों ने छिपकर बचाई जान, सात नामजद, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Mar 2024 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 10:53 PM IST
सार

हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर में दो पक्ष भिड़े। उन्हें पुलिस टीम समझाने गई, तो दोनों पक्ष और ज्यादा उग्र हो गए। दोबारा समझाने पर इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ही फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Firing on police who arrived to stop the fight
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर में 17 मार्च की दोपहर में तमंचे-रायफल लेकर भिड़ रहे दो पक्षों को रोकने पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस की तरफ से सात नामजद और अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर, सोशल मीडिया पर भी इस झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपस में लड़ाई, गाली-गलौज और पथराव के अतिरिक्त फायर की आवाजें भी आ रही हैं। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव ने गांव के राजवीर सिंह, वीरेंद्र यादव पुत्र घनश्याम यादव, दीपा पुत्र वीरेंद्र, मनोज पुत्र श्यामवीर यादव, सीमा पत्नी राजवीर, जयवीर सिंह पुत्र महीपाल यादव, मुकेश यादव पुत्र महीपाल एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि जब वह और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र लोकसभा चुनाव की डयूटी के लिए गांव पहुंचे तो देखा कि नामजद हाथों में लाठी-डंडे, रायफल और तमंचे लेकर एक-दूसरे से लड़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने और गांव के अन्य लोगों ने इन्हें समझाया तो यह नहीं माने तथा और ज्यादा उग्र हो गए। दोबारा समझाने पर इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ही फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इन सभी के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed