{"_id":"62893354ae4c875482188919","slug":"firing-in-court-compound-hathras-news-ali2921044132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोर्ट परिसर में लाइसेंसी रिवाल्वर से वकील ने किया फायर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोर्ट परिसर में लाइसेंसी रिवाल्वर से वकील ने किया फायर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
सादाबाद में न्यायालय परिसर में एक वकील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस वकील को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस वकील के रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इस मामले में कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए कोतवाली सादाबाद के उपनिरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह ने कहा है कि वह कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ न्यायालय सादाबाद में सुरक्षा में तैनात थे। इस दौरान शाम पांच बजकर 20 मिनट पर वहां अधिवक्ता सतेंद्र पाराशर हाथ में रिवाल्वर लेकर आए और शस्त्र प्रदर्शन करने लगे। मुकदमे के मुताबिक जब पुलिसकर्मी इन अधिवक्ता की तरफ दौड़े तो उन्होंने फायर कर दिया और वहां से वैगनआर कार से भाग निकले।
मुकदमे में कहा गया है कि अधिवक्ता आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह न्यायालय में भय का माहौल बनाना चाहते हैं। मुकदमे में सतेंद्र पाराशर के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए कार्यवाही संज्ञान लेने के लिए डीएम को सूचित करने की मांग भी की गई है। मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया गया है। शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए आख्या भेजी जाएगी। संवाद