फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firecracker manufacturing factory busted

Hathras News: पटाखा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 132 किलो सामग्री बरामद

Thu, 03 Oct 2024 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:07 AM IST
सार

गांव जरीपुरा निवासी ब्रजेश खन्ना पटाखा बनाने की सामग्री को बाहर से खरीदकर लाया था और घर में ही अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता है। उसके द्वारा करीब 10 दिन पूर्व से पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इन पटाखों को आगामी विजयदशमी और दिवाली के त्योहार पर बेचने की योजना थी।

विज्ञापन
Firecracker manufacturing factory busted
पकड़ा गया आरोपी और बरामद माल - फोटो : पुलिस

विस्तार

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव जरीपुरा में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्टरी चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि गांव जरीपुरा निवासी ब्रजेश खन्ना पटाखा बनाने की सामग्री को बाहर से खरीदकर लाया था और घर में ही अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता है। उसके द्वारा करीब 10 दिन पूर्व से पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इन पटाखों को आगामी विजयदशमी और दिवाली के त्योहार पर बेचने की योजना थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से पटाखा बनाने की सामग्री से भरे कट्टे बरामद किए हैं। इनमें से एक कट्टे में पटाखे भरे हैं। एक कट्टे में पटाखे बनाने की सामग्री, आधे कट्टे में पटाखे के खोखे और कुछ कट्टों में बने हुए पटाखे भरे हैं। मौके से कुल 132 किलो (कुल 10 नग) सामग्री बरामद हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed