फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fire in grocery shop

Hathras News: परचूनी की दुकान में लगी आग, नकदी और लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 28 Oct 2023 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

गांव तामसी निवासी पीड़ित कृष्ण गोपाल ने बताया कि गांव को आने वाले मुख्य मार्ग के किनारे पर उसकी परचूनी की दुकान है। वह 27 अक्तूबर रात साढ़े दस बजे दुकान को ठीक प्रकार बंद करके घर के लिए चला गया । 28 अक्तूबर सुबह छह बजे जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान में से धुआं निकल रहा था ।

विज्ञापन
fire in grocery shop
दुकान में आग से खाक सामान और फर्नीचर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में गांव की ओर आने वाली सड़क के किनारे बनी एक परचूनी की दुकान में 27-28 अक्तूबर की रात को आग लग गई। आग ने दुकान में रखी नकदी सहित लाखों का सामान जलाकर राख कर दिया । पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली में अज्ञात के विरूद्ध आग लगाने की तहरीर दी है।

विज्ञापन


दुकान में लगी आग
विज्ञापन


गांव तामसी निवासी पीड़ित कृष्ण गोपाल ने बताया कि गांव को आने वाले मुख्य मार्ग के किनारे पर उसकी परचूनी की दुकान है। वह 27 अक्तूबर रात साढ़े दस बजे दुकान को ठीक प्रकार बंद करके घर के लिए चला गया । 28 अक्तूबर सुबह छह बजे जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान में से धुआं निकल रहा था । जब उसने शटर का ताला खोलकर शटर ऊपर उठाना चाहा तो आग से गर्म होने पर वह उसे ऊपर नहीं उठा सका । 
विज्ञापन
विज्ञापन




उसने आवाज देकर अन्य ग्रामीणों  को बुलाया और उनकी मदद से शटर को ऊपर उठाया । दुकान के अंदर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई । रातभर आग लगने से उसकी दुकान में रखा पूरा सामान, फर्नीचर एवं गल्ले में रखी नकदी जलकर राख हो गए । आरोप है कि किसी ने उसके जाने के बाद दुकान में आग लगा दी। रात होने से किसी को पता नहीं लगा । दुकान में रखे उसके 36000 रुपये एवं लाखों रुपये का सामान राख में तब्दील हो गया। दुकान में लगा पूरा फर्नीचर भी जलकर स्वाहा हो गया । पीड़ित ने अज्ञात द्वारा दुकान में आग लगाने की तहरीर कोतवाली में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed