फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in Canara Bank main branch

Hathras: केनरा बैंक मुख्य शाखा में लगी आग, कंप्यूटर, दस्तावेज व फर्नीचर जले, नुकसान का लिया जा रहा जायजा

Thu, 05 Oct 2023 08:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

सुबह साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। आसपास के घरों में जगार हो गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस, अग्निशमन विभाग व बैंक अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
Fire broke out in Canara Bank main branch
केंनरा बैंक की मुख्य शाखा में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस शहर की घनी आबादी वाले बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देखकर आसपास रहने वालों में खलबली मच गई। आग से बैंक में रखे कंप्यूटर, दस्तावेज व फर्नीचर जल गए। अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।

विज्ञापन

पूरे दिन दिन कामकाज प्रभावित रहने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जानकारी होने पर बैंक के उच्चाधिकारी यहां पहुंचे और अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


शहर की घनी आबादी वाले बुर्जवाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा में सुबह साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। आसपास के घरों में जगार हो गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस, अग्निशमन विभाग व बैंक अधिकारियों को दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक आग बुझी, तब तक बैंक में रखे कई कंप्यूटर, दस्तावेज व काफी फर्नीचर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। बैंक अधिकारियों ने तुरंत ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दोपहर में अन्य जिलों से बैंक के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए और अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया। 

बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तुरंत ही अग्निशमन की गाड़ी को रवाना किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। -राजकुमार वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed