फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in animal feed mill in Hathras

Hathras News: पशु आहार मिल में लगी आग, लाखों का सामान राख, मची अफरा-तफरी

Sat, 08 Jun 2024 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

हाथरस के बर्मन मिल कंपाउंड की इसी परिसर में ममता ट्रेडिंग कंपनी नाम से पशु आहार की मिल है। बंद मिल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन
Fire broke out in animal feed mill in Hathras
पशु आहार मिल से उठतीं आग की लपटें - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के बौहरे वाली देवी मंदिर के निकट स्थित बर्मन मिल कंपाउंड स्थित पशु आहार मिल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बा द आग को बुझाया। आग से आसपास के क्षेत्र में खलबली मची रही। देर रात तक बोरियों में आग की तपिश बनी रही।

विज्ञापन

  
राकेश कुमार अग्रवाल पुत्र महेशचंद्र अग्रवाल निवासी बर्मन मिल कंपाउंड की इसी परिसर में ममता ट्रेडिंग कंपनी नाम से पशु आहार की मिल है। इसमें चुनी, चोकर आदि पशु आहार बनता है। राकेश ने बताया 7 जून को फैक्टरी की मशीन खराब हो गई थी, इसलिए 8 जून को मिल बंद थी। कोई मजदूर भी काम करने नहीं आया था। बंद मिल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन

आग बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल से धुआं उठता देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। किसी ने इसकी सूचना मिल मालिक को दी। सूचना मिलते ही उसके होश उड़ गए। मिल मालिक तत्काल मौके पर पहुंच गए। इधर, आग लगने की सूचना पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को बुझाया। जिला अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed