{"_id":"644ebb826f274394bb090b94","slug":"final-farewell-given-to-the-soldier-with-military-honors-hathras-news-c-2-1-105869-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, आंखें हुईं नम
Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
सार
तसींगा के मजरा गोपुरा निवासी हरेंद्र सिंह (24) पुत्र महीपाल सिंह ने 2019 में सेना की सिग्नल कोर में नियुक्ति पाई थी। पिता महीपाल सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त थे। हरेंद्र सिंह इन दोनों छुट्टी आया था।
विज्ञापन
मृतक जवान हरेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
तसींगा क्षेत्र के गांव गोपुरा में हार्ट अटैक से जवान की जान चली गई। परिवार के लोग सदमे में हैं। रविवार शाम सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। प्रधान प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
तसींगा के मजरा गोपुरा निवासी हरेंद्र सिंह (24) पुत्र महीपाल सिंह ने 2019 में सेना की सिग्नल कोर में नियुक्ति पाई थी। पिता महीपाल सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त थे। हरेंद्र सिंह इन दोनों छुट्टी आया था। शनिवार की शाम अचानक हरेंद्र की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन हरेंद्र सिंह को मथुरा के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। दो बड़े भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक भाई सेना में हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
जनवरी 2022 में मथुरा निवासी निधि के साथ हरेंद्र का विवाह हुआ था। जवान की पत्नी इस समय छह माह की गर्भवती है। जवान के ऐसे अचानक चले जाने से परिवार के लोग सदमे में हैं। रविवार की देर शाम मथुरा से आई सैन्य टुकड़ी की मौजूदगी में सम्मान के साथ जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामवीर सिंह, अमर सिंह, शिव सिंह, बलवीर सिंह, नाहर सिंह, शिवराज सिंह, राजवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन