फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting broke out due to dispute over children, case registered

Hathras News: खेलते बच्चों में हुआ झगड़ा, बात इतनी बढ़ी कि विवाद में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:13 PM IST
सार

बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं पर पड़ोसी के भी बच्चे खेल रहे थे। उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Fighting broke out due to dispute over children, case registered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों में मारपीट हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी कुलदीप पुत्र जयप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 10 जुलाई की शाम को वह अपने घर पर था। उसकी मां सुधा देवी और भाई संजू भी घर पर थे। बड़े भाई जितेंद्र के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहीं पर पड़ोसी तुलसी पत्नी सुरेश के भी बच्चे खेल रहे थे। उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तुलसी उसकी मां को गालियां देने लगी। 
विज्ञापन


जब मां ने विरोध किया तो तुलसी के बेटे टोली पुत्र सुरेश व कृष्णा पुत्र सुरेश भी मौके पर आ गए। इनके साथ कुछ और भी लड़के आ गए। यह सभी घर में घुसकर उसे व उसके भाई संजू को पीटने लगे। पिटाई से उसके और भाई के सिर में चोटें आईं। मां व छोटा भाई विनोद बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed