{"_id":"653be5ae3a65176b490a0d65","slug":"fighting-and-stone-pelting-between-two-parties-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, पांच घायल, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, पांच घायल, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 27 Oct 2023 10:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:00 PM IST
सार
27 अक्तूबर की सुबह मां व बेटी घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर सो रहीं थीं। उसी समय उसके तीन पड़ोसी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। मारपीट में अकबरी, आमिर, कलसुमन और सब्बो निवासीगण टुकसान घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट और पथराव
- फोटो : वीडियो ग्रैब और संवाद
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के टुकसान में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के गांव टुकसान निवासी मोहम्मद सलमान ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 27 अक्तूबर की सुबह उसकी मां अकबरी व बहन कलसुमन घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर सो रहीं थीं। उसी समय उसके तीन पड़ोसी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला बोल दिया। मारपीट में अकबरी, आमिर, कलसुमन और सब्बो निवासीगण टुकसान घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी ने सलमान के सिर में ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया।
विज्ञापन