{"_id":"654be68ffe5e07001603aa27","slug":"fight-over-money-transactions-video-viral-hathras-news-c-56-1-sknl1012-7104-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
Thu, 09 Nov 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:20 AM IST
सार
7 नवंबर की सुबह एक मजदूर का मजदूरी के पैसों को लेकर अपने मालिक से विवाद हो गया। इस कारण दुकान मालिक व उसके बेटे ने पहले मजदूर के साथ गाली-गलौज की। जब मजदूर ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर मजदूर की लात-घूंसों और थप्पड़ से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
खातीखाना में होती मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के खातीखाना में एक मजदूर को अपनी मजदूरी के पैसे मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि व्यापारी पिता-पुत्र ने मजदूर के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दूसरी ओर घटना के संबंध में व्यापारी द्वारा कोतवाली सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के खातीखाना में कई गार्डर, पत्थर व लोहे की सरिया की दुकान हैं। इन पर काफी मजदूर काम करते हैं। 7 नवंबर की सुबह एक मजदूर का मजदूरी के पैसों को लेकर अपने मालिक से विवाद हो गया। इस कारण दुकान मालिक व उसके बेटे ने पहले मजदूर के साथ गाली-गलौज की। जब मजदूर ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर मजदूर की लात-घूंसों और थप्पड़ से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में व्यापारी सुबोध अग्रवाल निवासी खातीखाना ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने मजदूर पर गली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर के अपराध निरीक्षक विमल कुमार का कहना है व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन