फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fight in land dispute, five injured

दो पक्षों में जमीन को लेकर मारपीट, पांच गंभीर

Fri, 15 May 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
fight in land dispute, five injured
दो पक्षों हुई मारपीट के बाद कोतवाली पर एसएसआई से नोकझोंक करती महिलाएं। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम कस्बा के मोहल्ला होलीगेट में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। घायलों में एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला होलीगेट में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में झगड़ गए। इसमें दोनों ओर से चले लाठी डंडों से एक पक्ष के उदयवीर सिंह, उसकी पत्नी गुड्डी देवी एवं पुत्र आकाश एवं दूसरे पक्ष से पप्पू एवं उसकी पुत्री संध्या घायल हो गए। संध्या की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार की देर रात तक कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एक पक्ष के कुछ महिलाएं पुलिस पर मारपीट में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर आ धमकी। कोतवाली पर मौजूद एसएसआई एवं उन महिलाओं के साथ काफी नोकझोंक हुई। अंत में एसएसआई ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने एवं किसी के साथ भेदभाव नहीं करने के आश्वासन के बाद ही वह महिलाएं वहां से गई। एसएसआई विजेंद्र सिंह को कहना है कि दोनों पक्षों की नामजद तहरीरें उनको मिल चुकीं है जांच की जा रही है एवं जांच के बाद शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed