फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight between principal and senior clerk

Hathras News: प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक के बीच झगड़ा, फाड़ा उपस्थिति रजिस्टर

Sun, 28 Apr 2024 03:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 28 Apr 2024 03:22 AM IST
सार

प्रधानाचार्य का कहना है कि वरिष्ठ लिपिक समय से ड्यूटी नहीं करते हैं और जबरन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। मना करने पर वह कई बार मारपीट कर चुके हैं। मारपीट से पहले वह सीसीटीवी कैमरे बंद कर देते हैं।

विज्ञापन
Fight between principal and senior clerk
मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज में फटे हुए उपस्थिति रजिस्टर को देखते प्रधानाचार्य डॉ. कैलाशचंद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व वरिष्ठ लिपिक के बीच में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। 27 अप्रैल को रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और करीब डेढ़ घंटे तक कोतवाली की हवालात में बिठाकर रखा।

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद विद्यालय के शिक्षकों और अन्य गण्यमान्य लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद दोनों को कोतवाली से छोड़ दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. कैलाशचंद्र का कहना है कि शनिवार की दोपहर को वरिष्ठ लिपिक नयन कमल उनके दफ्तर में आए और उनसे अभद्रता करने लगे। उपस्थिति रजिस्टर को कार्यालय से ले जाने लगे। मना करने पर वरिष्ठ लिपिक ने हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और हवालात में बिठा दिया। दोनों के कोतवाली के आने के बाद विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर फटा हुआ मिला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उपस्थिति रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य का कहना है कि नयन कमल ने उपस्थिति रजिस्टर को फाड़ दिया और उन फटे हुए कागजों को उनके बैग में रख दिया। यह सूचना प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को भी दे दी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि वरिष्ठ लिपिक समय से ड्यूटी नहीं करते हैं और जबरन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। मना करने पर वह कई बार मारपीट कर चुके हैं।


मारपीट से पहले वह सीसीटीवी कैमरे बंद कर देते हैं। नयन कमल के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। वरिष्ठ लिपिक नयन कमल का कहना है कि वह अपनी उपस्थिति को लेकर प्रधानाध्यापक से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक उनसे अभद्रता करने लग गए और पुलिस को बुला लिया। थाने से आने के बाद उन्हें फंसाने के लिए प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति रजिस्टर के कई पेज फाड़ दिए और अपने बैग में रख लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed