{"_id":"66180d5194d4642533050870","slug":"fight-between-pharmacist-and-health-worker-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बच्चों की लड़ाई, फार्मासिस्ट-स्वास्थ्य कर्मी में हुई मारपीट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बच्चों की लड़ाई, फार्मासिस्ट-स्वास्थ्य कर्मी में हुई मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
Thu, 11 Apr 2024 09:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:48 PM IST
सार
स्वास्थ्य कर्मियों के बच्चे एक-साथ खेल रहे थे। तभी एक स्वास्थ्य कर्मी के बच्चे ने वहां फार्मासिस्ट की पत्नी से गाली-गलौज कर दी। इस बात को लेकर वहां विवाद बढ़ गया। स्वास्थ्य कर्मी अपने कुछ बाहरी साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और फार्मासिस्ट के साथ उसने मारपीट और अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के बागला जिला अस्पताल परिसर में 10 अप्रैल की देर शाम उस समय हंगामा हो गया, जब बच्चों के विवाद को लेकर एक फार्मासिस्ट व एक कर्मचारी में विवाद हो गया। वहां मारपीट हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल परिसर में बने आवासों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहते हैं। 10 अप्रैल की देर शाम अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के बच्चे एक-साथ खेल रहे थे। तभी एक स्वास्थ्य कर्मी के बच्चे ने वहां फार्मासिस्ट की पत्नी से गाली-गलौज कर दी। इस बात को लेकर वहां विवाद बढ़ गया। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी अपने कुछ बाहरी साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और फार्मासिस्ट के साथ उसने मारपीट और अभद्रता कर दी। वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
मौके पर अन्य स्वास्थ्य कर्मी एकत्रित हो गए। लोगों ने बीच-बचाव करा कर जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां अभद्रता व मारपीट करने वाले बाहरी युवक फरार हो गए। इस मामले में कर्मचारी प्रदीप पाठक की पत्नी कुमुद पाठक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन