{"_id":"652999d73e4608c8b1096607","slug":"fever-wreaks-havoc-one-person-dies-hathras-news-c-56-1-sknl1012-6023-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार का कहर जारी, एक और व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार का कहर जारी, एक और व्यक्ति की मौत
Sat, 14 Oct 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:56 AM IST
सार
बुखार से लगातार लोगों की मौत हो रही है। अभी तक जिले में 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी तक किसी भी मौत से साफ इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगला फतेला में फॉगिंग करती मलेरिया विभाग की टीम
- फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विस्तार
जिले में बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कौमरी निवासी 45 वर्षीय धीरज पुत्र रामबाबू को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उनका शहर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था और वह यहां भर्ती थे, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की दोपहर को उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। निजी चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते परिजन शव को गांव ले गए। उल्लेखनीय है कि जिले में इन दिनों डेंगू और वायरल बुखार से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। गांव-गांव में बुखार फैला हुआ है।
विज्ञापन
डेंगू के 48 व मलेरिया के 14 केस की स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की जा चुकी है। बुखार से लगातार लोगों की मौत हो रही है। अभी तक जिले में 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी तक किसी भी मौत से साफ इनकार कर रहे हैं।