फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fever rages in Nagla Gariba, more than 100 sick

Hathras News: बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, गांव नगला गरीबा में 100 से ज्यादा बीमार

Sun, 08 Oct 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 08 Oct 2023 01:24 AM IST
सार

गांव से सटी पोखर की काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। इस कारण धीरे-धीरे गांव में संक्रमण बढ़ गया है, इसलिए सबसे पहले पोखर की सफाई होनी चाहिए। इससे संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। गांव के अधिकतर घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Fever rages in Nagla Gariba, more than 100 sick
सादाबाद के गांव नगला गरीबा में मरीजों की जांच करती चिकित्सकों की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

बरामई ग्राम पंचायत के गांव नगला गरीबा में इन-दोनों बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में 100 से ज्यादा लोग बीमार बताए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर लोगों को उपचार दिया। प्रधान ने गांव में दवा छिड़काव कराया और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव ने गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों को उपचार दिया। लोगों को दवा वितरित की गईं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित 49 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। टीम ने ग्रामीणों को सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी और कहा कि कूलर का पानी बदलते रहें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। सफाई पर ध्यान देने से इस संक्रमण को रोका जा सकता है। मच्छरों के खात्मे के लिए प्रधान शशि ने कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


नहीं हुईं पोखर की सफाई
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सटी पोखर की काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। इस कारण धीरे-धीरे गांव में संक्रमण बढ़ गया है, इसलिए सबसे पहले पोखर की सफाई होनी चाहिए। इससे संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। गांव के अधिकतर घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई लोग स्थानीय चिकित्सकों के अलावा आगरा में भी उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में संक्रमण फैलने के कारण कई लोग बीमार हैं। घर में सभी सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। सभी का उपचार चल रहा है। -मीरा देवी
चार दिन से बुखार आ रहा है। चिकित्सक से दवा ले ली है, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। गांव में कोई भी चिकित्सक की टीम नहीं पहुंची। -कीर्ति कुमारी

गांव में संक्रमण की सूचना चिकित्सा विभाग को दे दी गई है विभाग द्वारा गांव में शिविर लगाया जा रहा है। पोखर में भरे पानी को जल्दी निकलवाया जाएगा और गांव में सफाई कराई जाएगी। -मुकेश, प्रधान प्रतिनिधि
आशा कार्यकर्ता से सूचना प्राप्त हुई है। गांव में शिविर लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी गांव में शिविर लगाया जाएगा। शनिवार को 49 लोगों की जांच कराके दवा दी गई है। -डाॅ.दानवीर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed