{"_id":"63b04bd97b28f31a69055336","slug":"fever-came-from-cold-three-month-old-child-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras news: तीन माह के बच्चे की मौत, सर्दी से आया था बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras news: तीन माह के बच्चे की मौत, सर्दी से आया था बुखार
Sat, 31 Dec 2022 08:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:19 PM IST
सार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में एक बच्चे को सर्दी से बुखार आ गया। घर पर ही इलाज शुरू किया, पर वह ठीक नहीं हुआ। जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में एक बच्चे की बुखार से हालत खराब हो गई। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी सत्यप्रकाश के तीन माह के बेटे निराग को शुक्रवार को सर्दी से बुखार आया। घर में ही उसे कुछ उपचार दे दिया गया, लेकिन बच्चे ही हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की सुबह बच्चे की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोगों ने करुण-क्रंदन शुरू कर दिया।
विज्ञापन