{"_id":"6403a689f7cc16cfc6081444","slug":"feeder-wise-list-ready-to-curb-power-theft-hathras-news-c-2-1-59401-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली चोरी पर अंकुश के लिए फीडर वार सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली चोरी पर अंकुश के लिए फीडर वार सूची तैयार
Sun, 05 Mar 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए अब मीटरों रीडरों की मदद ली जा रही है। मीटर रीडर कटिया डालने वालों की वीडियो बनाकर ला रहे हैं। शहर से देहात तक बिजली चोरी को रोकने के लिए विजिलेंस की टीमें छापा मारेंगी। इसके लिए फीडर वार सूची तैयार हो गई है।
शहर में 28 प्रतिशत व देहात में साठ प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विभाग को लाखों रुपये महीने का नुकसान हो रहा है। अब मीटर रीडरों की मदद से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मीटर रीडर जब बिलिंग के लिए जाते हैं तो वह तार डालने (कटिया) की मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।
वहीं, फीडर वार विजिलेंस टीम द्वारा शहर से देहात तक छापा मारने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही टीमें कार्रवाई करेंगी। इस मामले में एसडीओ गोपाल चतुर्वेदी का कहना है कि मीटर रीडरों द्वारा रीडिंग के दौरान तार डालने वालों की वीडियो बनाकर दिखाई जा रही है। उसके आधार पर टीमें छापा मार रही हैं।