फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fear of a woman also joining the gang

Hathras News: गिरोह में एक महिला के भी शामिल होने की आशंका

Thu, 25 Jan 2024 03:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Fear of a woman also joining the gang
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे लग रहा है कि उन्हें शोरूम के भीतर और बाहर की स्थिति की पूरी जानकारी थी। बदमाशों के शोरूम में घुसने से पहले एक महिला ने दरवाजे से शोरूम के भीतर झांककर देखा था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने भगा दिया था। ऐसे में इस महिला के भी बदमाशों के साथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस भी यह जानकारी जुटा रही है कि इस तरह की वारदात करने वाले गिरोह में किसके साथ महिला भी शामिल रहती है। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि बदमाश शोरूम के चप्पे-चप्पे से परिचित थे। उन्होंने पहले रेकी की होगी। महिला भी दरवाजे से झांकर सुरक्षाकर्मी कहां बैठे हैं, यह जानने की कोशिश कर रही होगी। उसके जाने के कुछ देर बाद ही बदमाश शोरूम के पीछे स्थित पेड़ से चढ़कर शोरूम में कूद गए और धावा बोल दिया था।
विज्ञापन




आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास स्थित नगला उम्मेद में जिस जगह वारदात हुई, वहां पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है। पुलिस टीम पेट्रोलिंग करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी बदमाश आसानी से वारदात कर फरार हो गए। वारदात के समय पुलिस टीम पेट्रोलिंग नहीं कर रही थी। पुलिस की गाड़ी ज्यादातर रुहेरी स्थित बाईपास पर ही खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कार शोरूम में हुई सनसनी खेज वारदात की जानकारी होने पर एसपी निपुण अग्रवाल सहित, एएसपी अशोक सिंह, सीओ सिटी राम प्रवेश राय, कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारी व पुलिस टीम कई घंटे तक शोरूम में डेरा डाले रहे। एसपी निपुण अग्रवाल ने वारदात के खुलासे के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सर्विलांस सहित 12 टीमों को लगाया हैं।






विरोध करने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा, नकदी लूटी

बदमाशों ने वहां तैनात सुरक्षा गार्ड्स शिव नारायण व राघवेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शिवनरायण विरोध किया तो उसके सिर पर असलहा से वार किया। उसकी जेब में रखे आठ सौ रुपये लूट लिए। दोनों को बांधकर डाल दिया और वारदात को अंजाम देते रहे।






सितंबर माह में ट्रैक्टर एजेंसी पर भी हुई थी वारदात

आगरा-अलीगढ़ बाईपास से लगे नगला उम्मेद में स्थित आयशर ट्रैक्टर की एजेंसी पर भी बदमाशों ने कार शोरूम की तरह वारदात की थी। ट्रैक्टर एजेंसी से सामान एक गाड़ी में लादकर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार खुलासा कर दिया था। अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह बदमाश जेल में है या जमानत पर बाहर है।




लूटी गई कारों में ही लगी थीं चाबी

हाथरस। कार शोरूम से लूटी गई कारों में ही चाबी लगी हुई थी, जिसके चलते आसानी से बदमाश कारों को ले गए। घटना की जानकारी से जिन लोगों की गाड़ी यहां सर्विस के लिए आई हुई थी, वे भी शोरूम पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी ली। जिन कारों को बदमाश ले गए हैं, उनमें अर्टिगा सासनी के मोहल्ला अग्रवाल निवासी दीपेश वार्ष्णेय और ब्रेजा आगरा के अकोला निवासी श्याम बाबू की थी। बदमाशों को यह भी अच्छी तरह से पता था कि शोरूम में पैसा किस जगह रखा जाता है। इसलिए बदमाश वहां तक पहुंच गए और लॉकर के ताले चटका दिए, लेकिन वहां पैसा नहीं था। वहां रखे लैपटॉप भी तोड़ दिए। संवाद



टोल और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हाथरस।पुलिस टीम ने आसपास के जिलों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर ज्यादा दूर तक नहीं जा सकते थे। अगर गाड़ी में तेल खत्म होता है तो किसी न किसी पेट्रोल पंप तेल भरवाने के लिए पहुंचे होंगे। अगर जिले से बाहर जाते हैं तो किसी न किसी टोल पर लगे कैमरे में कैद जरुर होंगे। संवाद





चोरी गई गाड़ी में लगा जीपीएस सिस्टम बंद

कार शोरूम से चोरी गई अर्टिगा कार में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा था, ब्रेजा कार में जीपीएस था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम ब्रेजा कार में लगे जीपीएस सिस्टम को एक्टिव करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed