{"_id":"5a944bbb4f1c1b8e238baf3d","slug":"fda-raided-shops-closed-and-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए की छापेमारी, दुकानें बंद कर भागे कारोबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए की छापेमारी, दुकानें बंद कर भागे कारोबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
एफडीए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा महकमे की टीम ने सोमवार को सिकंदराराऊ में कई खाद्य कारोबारियों के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने कई खाद्य वस्तुओं ने नमूने संग्रहित किए। विभागीय टीम की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
जिला अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि सिकंदराराऊ में अलीगढ़ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से दुर्गपाल पुत्र छज सिंह निवासी हुसैनपुर सिकंदराराऊ से मिश्रित दूध, उर्मिला सीमा कोल्ड स्टोरेज कैंपस स्थित केशव डेयरी से मिश्रित दूध, सिकंदराराऊ पंत चौराहे से श्याम स्वरूप पुत्र केदार सिंह के यहां से बर्फी, एटा रोड स्थित गणेश वार्ष्णेय पुत्र कृष्ण कुमार वार्ष्णेय की दुकान से खोवे का नमूना संग्रहित किया।
टीम की कार्रवाई की जानकारी जब दूध कारोबारियों को हुई तो दूधियों की आवाजाही भी बंद हो गई। नगर पालिका के पास वाले इलाके में कई मिठाई विक्रेता दुकान बंद कर भाग गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य कारोबारी अपनी दुकानें बंद न करें, इससे संशय होता है। मिठाइयां खुले रूप से न बेचें। यदि आसपास नकली खाद्य वस्तुएं बन रहीं हैं तो उसकी जानकारी दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, बीएन कटियार और मुनेंद्र सिंह राना आदि थे।