{"_id":"64f334c83743ec2dd20bca35","slug":"father-scolded-children-reached-vrindavan-by-bicycle-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पिता ने डांटा, तो साइकिल से ही वृंदावन पहुंच गए बच्चे, छह घंटे में ऐसे मिले सकुशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पिता ने डांटा, तो साइकिल से ही वृंदावन पहुंच गए बच्चे, छह घंटे में ऐसे मिले सकुशल
Sat, 02 Sep 2023 06:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:42 PM IST
सार
बच्चों ने बताया है कि पिता के द्वारा उनको डांट दिया गया था। जिससे वह वृंदावन स्थित गोपी गोपाल आश्रम पहुंच गये। बच्चों के परिजनों के द्वारा इस आश्रम से दीक्षा ग्रहण की गई थी। बच्चे पूर्व में भी परिजनों के साथ आश्रम आते-जाते रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों बच्चों को पिता के सुपुर्द करते मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव खरगू निवासी दो भाई पिता की डांट के बाद ट्यूशन पढ़ने की कहकर साइकिल से वृंदावन पहुंच गये। जिसकी तलाश पुलिस व परिजनों द्वारा कई घंटे तक की गई। दोनों भाइयों के न मिलने से नाराज परिजन व अन्य ने मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान वृंदावन में दोनों बच्चों के मिलने की सूचना मिल गई और पुलिस बच्चों के पिता को साथ लेकर मौके पर पहुंची।बच्चों को मुरसान कोतवाली लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव खरगू के रहने वाले राशन डीलर के दो पुत्र शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे साइकिल से मुरसान में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले। जब बच्चे ट्यूशन नहीं पहुंचे, तो अध्यापिका द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। यह सुनकर बच्चों के पिता द्वारा तलाश करना शुरू कर दिया गया। जिसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कस्बा सहित कई जगहों पर आवाज लगवाई। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि दोनों बच्चों को छह घंटे के अंदर वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चों ने बताया है कि पिता के द्वारा उनको डांट दिया गया था। जिससे वह वृंदावन स्थित गोपी गोपाल आश्रम पहुंच गये। बच्चों के परिजनों के द्वारा इस आश्रम से दीक्षा ग्रहण की गई थी। बच्चे पूर्व में भी परिजनों के साथ आश्रम आते-जाते रहे हैं।
विज्ञापन