फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father dies after son sentenced

Hathras: बेटे को सजा के बाद पिता की मौत, अंतिम संस्कार को जेल से आया बेटा, बाप के शव पर फूट-फूट कर रोया

Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
सार

पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा हुई। बेटे को सजा मिलना पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया। पिता के अंतिम संस्कार के लिए बेटा जेल से आया।

विज्ञापन
Father dies after son sentenced
अंतिम संस्कार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव खोंदुआ में पत्नी की हत्या के दोषी योगेंद्र सिंह को पिता के अंतिम संस्कार के लिए 4 सितंबर की रात को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से लाया गया। पिता के शव पर योगेंद्र फूट-फूटकर रोया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उसे वापस जेल ले गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि योगेंद्र के 62 वर्षीय पिता नारायण सिंह की 3 सितंबर की देर शाम को मौत हो गई थी। योगेंद्र सिंह ने नशे की हालत में 31 जनवरी 2023 को गांव खोंदुआ में अपनी पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसे न्यायालय ने छह दिन पहले इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन-दिनों वह अलीगढ़ जेल में है।
विज्ञापन


पिता नारायण सिंह की मौत के बाद पुलिस उनके इकलौते बेटे योगेंद्र को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से गांव लेकर आई। उसने अपने पिता को मुखाग्नि दी। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। अंतिम संस्कार के बाद योगेंद्र को अलीगढ़ पुलिस वापस जेल ले गई। गांव में चर्चा है कि बेटे को आजीवन कारावास की सजा को पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed