Lok Sabha Election: 7 मई को ईवीएम में कैद होगी 10 प्रत्याशियों की किस्मत, 19 लाख से अधिक करेंगे वोट
हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1930297 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विस्तार
हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए जिले में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। इस संसदीय सीट पर 10 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य 7 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगा। हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1930297 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
- अनूप सिंह - भाजपा - कमल
- जसवीर - सपा - साइकिल
- हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
- घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर
- डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
- जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा
- दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर
- मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
- रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
- राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली
विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल
- हाथरस - 220401 - 189911 - 5 - 410317
- सादाबाद - 200227 - 171857 - 12 - 372096
- सिकंदराराऊ - 199107 - 173918 - 10 - 373035
- जनपद हाथरस योग - 619735 - 535686 - 27 - 1155448
- छर्रा - 203801 - 176928 - 17 - 380746
- इगलास - 210856 - 183241 - 4 - 394103
- जनपद अलीगढ़ योग - 414657 - 360169 - 21 - 774849
- लोकसभा क्षेत्र योग - 1034392 - 895855 - 48 - 1930297
लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
विधानसभा - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल
- हाथरस - 237 - 435
- सादाबाद - 301 - 427
- सिकंदराराऊ - 299 - 433
- छर्रा - 258 - 436
- इगलास - 334 - 459