अहोई अष्टमी: पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा उपवास, सुबह सूर्य और शाम को तारों को दिया अर्घ्य
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:59 AM IST
सार
अहोई अष्टमी के मौके पर सुबह से ही महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु व खुशहाली की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। घर-घर में पूड़ी-पकवान बनाए गए। इसके बाद महिलाओं ने कैलेंडर, करवा, सींक और अन्य पूजन सामग्री से अहोई माता की पूजा की और पुत्र की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
बेटे धैर्य के साथ पूजा करतीं दीक्षा
- फोटो : संवाद