{"_id":"6a5e84b13fe447d11e0c5a5c","slug":"farmers-queued-up-for-fertilizer-but-returned-empty-handed-hathras-news-c-64-1-sali1007-103280-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद के लिए कतार में लगे रहे किसान, खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद के लिए कतार में लगे रहे किसान, खाली हाथ लौटे
Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
पूर्वी स्थित सहकारी समिति पर खाद की किल्लत के चलते सोमवार को किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाद लेने के लिए किसान सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गए थे, लेकिन बारिश के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
गांव खोंदुआ निवासी बलवीर सिंह व बिहारी लाल, गिलोंदपुर के जवाहर सिंह, पैंठगांव निवासी 70 वर्षीय हरीमोहन शर्मा, विशाल शर्मा, राजू और अंकित शर्मा सहित सैकड़ों किसान खाद का इंतजार करते रहे।
सुबह करीब नौ बजे तेज बारिश शुरू होने से किसानों को आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ी। कई घंटे तक बारिश जारी रहने के कारण अधिकांश किसान बिना खाद लिए ही निराश होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि वे करीब एक माह से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारी समिति सचिव रामकिशन ने बताया कि समिति पर सीमित मात्रा में खाद उपलब्ध हो रही है, जिसे क्रमवार किसानों में वितरित किया जा रहा है। संवाद