{"_id":"65cbd57d0513701c0f0106f8","slug":"farmers-placed-under-house-arrest-on-information-about-march-to-delhi-hathras-news-c-56-1-sknl1012-111060-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिल्ली कूच की सूचना पर किसान किए नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिल्ली कूच की सूचना पर किसान किए नजरबंद
Wed, 14 Feb 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
तहसील सदर के सामने प्रदर्शन करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष द्वारा दिल्ली कूच किए जाने के एलान के बाद मंगलवार को पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस जिलाध्यक्ष के तमना गढ़ी स्थित आवास पर पहुंच गई। वहां पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया और उनके घर पर पहरा बिठा दिया।
बता दें कि किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया गया था। यहां किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी थी। जिले के भाकियू संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रोहित ठाकुर निवासी तमना गढ़ी ने दिल्ली कूच की घोषणा की थी।
जैसे ही इसकी पुलिस को सूचना मिली तुरंत ही सोमवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस उनके तमना गढ़ी स्थित आवास पर पहुंच गई। रोहित ठाकुर पर नजर रखने के लिए वहां पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। मंगलवार को पूरे दिन जिलाध्यक्ष अपने ही घर पर नजर बंद रहे। घर के पास पुलिस की तैनाती रही। संवाद