फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer leader Rakesh Tikait reaction on Hathras Satsang stampede case

'बाबा की कमी है': हाथरस कांड पर राकेश टिकैत की सेवादारों को क्लिन चिट, पीड़ितों को मिले मुआवजा; उठाये ये सवाल

Mon, 08 Jul 2024 01:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 01:23 PM IST
सार

हाथरस भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। जहां उनहोंने बाबा के सेवादारों को क्लिन चिट दे दी है।

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait reaction on Hathras Satsang stampede case
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। राकेश टिकैत हाथरस पहुंचे हैं। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सेवादारों की कमी नहीं है। बाबा की कमी है और सरकार खुद ही धार्मिक उत्सव करा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा। सबसे ज्यादा जरूरत इन परिवारों को आर्थिक मदद की जाए। लखीमपुर खीरी की तरह मुआवजा देना चाहिए। 

मृतकों के परिजनों से मिले टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैटक सोमवार को शहर से लगे गांव सोखना में सिकंद्राराऊ हादसे के मृतकों के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को मिले 50 लाख रुपये का मुआवजा
राकेश टिकैत ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि सिकंदराराऊ जो भी कुछ हुआ यह एक हादसा था। सरकार जो चाह रही है वही हो रहा है। मृतकों के परिजनों को उन्होंने पूर जोर से मांग उठाते हुए कहा कि मृतकों के परिजन को 50 लख रुपये मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर भी कर चुके है कार्रवाई की मांग
हाथरस की घटना दुखद है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार पीड़ितों के साथ है। ये बाते शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। वे कामुपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस घटना में बाबा पर मुकदमा दर्ज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार जांच करा रही है।

हाथरस कांड में 11 गिरफ्तार
हाथरस हादसे में पुलिस का गिरफ्तारी अभियान जारी है। इसी क्रम में दो और सेवादार रविवार को दबोचे गए हैं। ये घटना के बाद से जनपद में ही छिपे हुए थे। भागने के इरादे से हाथरस रेलवे स्टेशन से दबोचे गए। अब तक इस कांड में 11 गिरफ्तारियां हो गई हैं। सबसे पहले छह लोग पकड़े गए थे, जबकि शुक्रवार व शनिवार को मुख्य आरोपी सहित तीन लोग पकड़े गए थे। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को दबोचा गया है।

ये दोनों सेवादार की भूमिका में घटना के समय भगदड़ वाले स्थान पर मौजूद थे। धक्का मुक्की करने, बाबा की चरण रज लेने जुटी भीड़ को रोकने वाले वर्दीधारी सेवादारों में शामिल थे। भगदड़ के बाद मौत होने पर ये भी भाग गए और उसी दिन से जनपद में ही छिपे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed