फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer income will be double due to agricultural bill

कृषि कानूनों से किसानों की आय होगी दोगुनी, बनेंगे आत्मनिर्भर

Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
farmer income will be double due to agricultural bill
गांव बरामई में किसान सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह का स्वागत करते मुकेश चौधरी व अन्य लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई स्थित जूनियर हाईस्कूल में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरूक किया और उन्हें कृषि कानून के लाभों से अवगत कराया। सम्मेलन में गांव के किसानों ने गांव की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और समाधान की मांग की।
संयोजक मुकेश चौधरी होंडा एजेंसी वालों के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने किसानों को बताया कि विपक्षी दलों के लोग और बिचौलिये किसानों को गुुमराह कर रहे हैं। कृषि कानूनों से किसानों की आय को दोगुनी होगी। इन कानूनों से किसानों को दीर्घकाल तक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने सत्ता में रहते हुए किसानों को छला, वही लोग आज एतिहासिक कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कृषि कानून की वजह से किसान अपनी फसल को जहां चाहे बेच सकेगा।
विज्ञापन

भविष्य में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कदम इन कानूनों के जरिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए हैं। हम सबको मिलकर इनका लाभ लेना है और इस प्रयास में शासन के साथ भागीदारी करनी है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भाजपा नेता प्रीती चौधरी ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि कानून के फायदे किसानों को बताते हुए विपक्षी दलों के लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप पर सिंचाई के लिए नहीं मिल रही बिजली
ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि गांव की गलियों को गांव के मुख्य संपर्क मार्गों से नहीं जोड़ा गया है। पूरे गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन गांव के बीच से होकर गुजर रही है। इस लाइन से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कई बार की गई शिकायतों के बाद भी लाइन को नहीं हटाया गया है।

किसानों ने कहा कि नलकूप फीडरों पर निर्धारित 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है, सिर्फ तीन से चार घंटे बिजली आने से फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही। सांसद ने समस्याओं के समाधान का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस मौके पर संयोजक मुकेश चौधरी, सुभाष चौधरी, तेजवीर सिंह, राजेंद्र चौधरी, सुधीर गर्ग, किशोर जायसवाल, महावीर सिंह, गोपाल चौधरी, चंद्रवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, हंवीर सिंह प्रधान, अशोक चौधरी आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed