{"_id":"5db490c98ebc3e93c202d6ee","slug":"farmer-dies-while-irrigating-the-field-chaos-sadabad-news-ali2172916133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की सिंचाई करते वक्त किसान की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की सिंचाई करते वक्त किसान की मौत, कोहराम
विज्ञापन
खेत की सिंचाई करते वक्त किसान की मौत
दिवाली पर हुई इस घटना से परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा में खेत में पानी लगा रहे एक युवक की मौत हो गई। खेत में जब आसपास के लोगों ने शव को पड़ा देखा तो वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
गांव बिलारा निवासी समरप्रताप सिंह पुत्र स्व. सुरेश पाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसका बड़ा भाई अभयपाल सिंह उर्फ काली पुत्र स्व. सुरेश पाल सिंह उम्र करीब 21 साल अपने घर के पास स्थित खेत में पानी लगा रहा था। सुबह छह बजे करीब खेत पर देखा तो अभय पाल पानी भरे खेत में औंधे मुंह के बल पड़ा दिखाई दिया।
गांव के लोगों के सहयोग से वहां से उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की मौत पानी में गिरकर दम घुटने से हो गई। सूचना पर मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र भी पहुंच गए और घटना स्थल का मौका मुआयना कर मृतक के परिजनों से बातचीत की।