{"_id":"68c5140e261e011ff50a0cfd","slug":"farmer-body-found-in-the-field-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खेत में पड़ा मिला किसान का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से हत्या, खून से सना मिला वल्लम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खेत में पड़ा मिला किसान का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से हत्या, खून से सना मिला वल्लम, जांच शुरू
Sat, 13 Sep 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:20 PM IST
सार
किसान डोरीलाल उपाध्याय नलकूप पर सोने गए थे। सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। किसान की पास में खून से सनी पड़ी वल्लम से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक किसान डोरीलाल उपाध्याय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी में 12 सितंबर की रात को वृद्ध किसान डोरीलाल उपाध्याय की धारदार हथियार से प्रहार हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
किसान डोरीलाल उपाध्याय रोजाना की तरह नलकूप पर सोने गए थे। उनका बेटा हरिओम उन्हें रात में बाइक से नलकूप तक छोड़ने गया था। 13 सितंबर की सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। शव के पास खून से सना वल्लम भी बरामद हुआ। माना जा रहा है कि उसी वल्लम से प्रहार कर हत्या की गई। मृतक के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन