फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fares increased in trains

Train: ट्रेनों में पांच रुपये बढ़ा मथुरा-सिकंदराराऊ का किराया, हाथरस से मुंबई के देने होंगे 30 रुपये ज्यादा

Sat, 27 Dec 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:23 PM IST
सार

नई दरें लागू होते ही टिकट काउंटरों और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अपडेट कर दी गई हैं। यात्रियों को अब बढ़े हुए किराये के अनुसार ही टिकट मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Fares increased in trains
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रेल यात्रियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 26 दिसंबर से रेलवे द्वारा लागू की गई नई किराया दरें लागू कर दी गईं। हाथरस से मथुरा और सिकंदराराऊ जाने वाली ट्रेनों के किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


हाथरस से मथुरा और सिकंदराराऊ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट अब 30 रुपये की जगह 35 रुपये का हो गया है। इसी तरह सुपरफास्ट ट्रेनों में पहले जहां 45 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब 50 रुपये देने होंगे। किराये में यह वृद्धि भले ही मामूली दिखाई दे, लेकिन नियमित रूप से यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों के लिए यह खर्च बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन


इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों के किराये में भी इजाफा किया गया है। एसी थ्री टियर में हाथरस से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से 30 रुपये अधिक किराया देना होगा। हाथरस सिटी स्टेशन से मुंबई के अलावा कोलकाता, लखनऊ, छपरा, जम्मू समेत अन्य प्रमुख शहरों तक जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में भी संशोधित किराया लागू कर दिया गया है। इनमें भी लगभग 20 से 35 रुपये तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि नई दरें लागू होते ही टिकट काउंटरों और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अपडेट कर दी गई हैं। यात्रियों को अब बढ़े हुए किराये के अनुसार ही टिकट मिल रहे हैं।

26 दिसंबर से जारी नया किराया

  • मथुरा और सिकंदराराऊ का टिकट अब 35 रुपये में
  • सुपरफास्ट ट्रेनों में अब 45 की जगह देने होंगे 50 रुपये
  • एसी थ्री में हाथरस से मुंबई के किराये में 30 रुपये बढ़े
  • कोलकाता, लखनऊ, छपरा, जम्मू के किराये में हुई वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed