फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fake engine oil was being sold from the restaurant

Hathras News: रेस्टोरेंट से बेचा जा रहा था नकली इंजन ऑयल

Fri, 12 Sep 2025 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fake engine oil was being sold from the restaurant
केस्ट्रॉल कंपनी के नाम से नकली इंजन ऑयल अतरौली के एक रेस्टोरेंट से बेचा जा रहा था। बुधवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से नकली ऑयल की 120 बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार ग्राम पन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में सीबीआई कंसलटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशन मैनेजर हैं। कंपनी ने उन्हें केस्ट्रॉल कंपनी के नाम का नकली इंजन ऑयल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। विनय ने बताया कि अतरौली के अवंतीबाई चौराहा स्थिति श्रीबांके बिहारी स्वीट एंड रेस्टोरेंट में केस्ट्रॉल कंपनी के नाम से नकली इंजन बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को वह अपने साथी धर्मेंद्र सिंह, अंसार खां के साथ अतरौली थाने पहुंचे। मामले के बारे में पुलिस को बताते हुए एसआई संदीप वर्मा, सत्यप्रकाश तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें केस्ट्रॉल कंपनी के छह बॉक्स नकली इंजन ऑयल बरामद हुए। प्रत्येक बक्स में 20-20 बोतलें थीं। मौके से कुल 120 बोतल मिलीं। एक बोतल को नमूने तौर पर सील किया है। साथी ही रेस्टोरेंट संचालक दिनेश राघव निवासी अहरोली थाना गोधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed