{"_id":"663e5fcaac8843bafb00b864","slug":"facilities-will-increase-for-passengers-at-hathras-junction-station-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: यात्रियों के लिए जंक्शन स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेगा कैफेटेरिया, व्यवस्थित होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: यात्रियों के लिए जंक्शन स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेगा कैफेटेरिया, व्यवस्थित होगी पार्किंग
Fri, 10 May 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 11:27 PM IST
सार
रेलवे डीसीएम ने हाथरस जंक्शन और किला स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्रियों के लिए रात के समय रुकने के लिए 10 यात्रियों की क्षमता वाला एक विश्राम गृह बनाने के लिए कहा। एक नंबर प्लेटफार्म पर खानपान की व्यवस्था को लेकर कैफेटेरिया का बनाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम प्रयागराज हिमांशु शुक्ला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज मंडल ने 10 मई को हाथरस किला व हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर उन्हें यात्री सुविधाओं में खामी नजर आईं, जिसको लेकर सुविधाएं बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों के लिए रात के समय रुकने के लिए 10 यात्रियों की क्षमता वाला एक विश्राम गृह बनाने के लिए कहा। एक नंबर प्लेटफार्म पर खानपान की व्यवस्था को लेकर कैफेटेरिया का बनाए जाने के लिए कहा। बाहरी क्षेत्र की अव्यवस्थित पार्किंग को भी चार दीवारी कराकर व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरे ओर उन्होंने हाथरस किला रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को भी देखा। यहां उन्होंने जनपद के व्यापारियों से संपर्क कर धान, बाजरा के अलावा अन्य प्रकार के उत्पादन की ढुलाई को प्रोत्साहन किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हाथरस जंक्शन स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में बने मंदिर-मस्जिद पर आने वाले हुडदंगियों, नशेड़ियों पर रोकथाम लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन