{"_id":"63e2770a177e8b67c046dbc7","slug":"expressed-love-on-rose-day-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल नहीं मेरा दिल है: रोज डे पर किया प्यार का इजहार, युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल नहीं मेरा दिल है: रोज डे पर किया प्यार का इजहार, युवाओं में दिखा उत्साह
Tue, 07 Feb 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:36 PM IST
सार
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज-डे पर युवाओं ने गुलाब देकर प्यार इजहार किया, तो किसी ने दोस्ती का वादा। सुबह से गिफ्ट गैलरियों, फूल विक्रेताओं के पास गुलाब खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन
रोज डे पर गुलाब का फूल देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है’ फिल्म सरस्वती चंद्र का यह गीत दो बेकरार दिलों को फूल से जोड़ने का संदेश देता है। मामला प्यार का है तो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि जो काम फूल कर सकते हैं, वह यंत्र नहीं। गुलाब की तो बात ही अलग है। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज-डे पर युवाओं ने गुलाब देकर प्यार इजहार किया, तो किसी ने दोस्ती का वादा।
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज-डे पर युवाओं में खास उत्साह दिखाई दिया। मंगलवार की सुबह से गिफ्ट गैलरियों, फूल विक्रेताओं के पास गुलाब खरीदने वालों की भीड़ रही। युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह से रोज-डे मानाया। एक दूसरे को चाहने वालों को विभिन्न रंग के गुलाब उपहार में देकर प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन