फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Explain the nuances of voting personnel

कर्मियों को समझाईं मतदान की बारीकियां

Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 10 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Explain the nuances of voting personnel
मंडी समिति परिसर में प्रशिक्षण में मंचासीन डीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताई गईं। कार्मिकों से ईवीएम और वीवीपैट संचालन का रिहर्सल कराया गया। करीब 1000 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को निभाकर निर्वाचन के इस महायज्ञ को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराएं। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट के द्वारा अपना मतदान अवश्य करें। निर्वाचन में प्रत्येक वोट अमूल्य है। मतदान के दौरान वह कोई भी ऐसा कार्य या आचरण नहीं करें, जिससे उनकी सत्यनिष्ठा पर उंगली उठ सके। पीठासीन अधिकारी की अहम भूमिका बताते उन्हें कडे़ निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी के महत्व को समझकर प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित सभी जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बारीकी से जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन


संवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी। मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार शर्मा और राजेश कुमार ने विस्तार से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक रजत कुमार बोस, सीडीओ एसपी सिंह, पीडी अश्विनी कुमार मिश्रा, ओसी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, डीपीआरओ बनवारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed