फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Excise team raided in Baharavad, provided support to women

Aligarh News: लठ यात्रा के बाद सक्रिय हुआ आबकारी विभाग, टीम ने मारा छापा, कहा- डरें नहीं

Sat, 30 Sep 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 01:40 AM IST
सार

शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें उल्लेख था कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। पुरुष देर रात तक शराब पीकर घर आते हैं और टोकने पर बच्चों और महिलाओं से मारपीट करते हैं। महिलाओं ने इसके विरोध में गांव में लट्ठ यात्रा निकाली थी।

विज्ञापन
Excise team raided in Baharavad, provided support to women
गांव बहरावद में निरीक्षण करती आबकारी विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली के गांव बहरावद में दुकानों पर हो रही अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं द्वारा लट्ठ यात्रा निकालने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को दोनों विभागों की टीम ने गांव पहुंच कर महिलाओं का विश्वास दिलाया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। विभाग उनके साथ है।

विज्ञापन


शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें उल्लेख था कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। पुरुष देर रात तक शराब पीकर घर आते हैं और टोकने पर बच्चों और महिलाओं से मारपीट करते हैं। महिलाओं ने इसके विरोध में गांव में लट्ठ यात्रा निकाली थी।आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कई दुकानों में जांच की गई, लेकिन शराब नहीं मिली। सभी को चेतावनी दे दी गई है बहरावद या किसी अन्य गांव में दुकानों पर शराब की अवैध बिक्री पाई गई तो गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं से भी कहा कि वह किसी से डरें नहीं कोई यदि मारपीट करता है तो 112 के अलावा थाने के सीयूजी नंबर 9454402773 व सीओ के सीयूजी नंबर 9454401244 पर शिकायत करें। दस मिनट में पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और शराब पीकर उत्पात करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अगर शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है तो उनके मोबाइल नंबर 7060338008 पर जानकारी दें। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed