{"_id":"63dc872539be1322794249d6","slug":"examiner-will-not-be-able-to-keep-mobile-in-up-board-exam-hathras-news-c-2-1-35758-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल नहीं रख सकेंगे परीक्षक, बाहर ही रखना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल नहीं रख सकेंगे परीक्षक, बाहर ही रखना होगा
Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए कई पहलुओं पर तैयारी की जा रही है। परीक्षक अपना मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर शासन से सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे। अक्रूर इंटर कॉलेज में परीक्षा सामग्री आना शुरू हो गया है। वहीं, तहसील व जिला स्तर पर संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए कई पहलुओं पर तैयारी की जा रही है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षक अपना मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन