फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ex-servicemen hunger strike at collectorate for demands

Hathras News: मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने कलेक्ट्रेट पर की भूख हड़ताल

Mon, 03 Jul 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 03 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen hunger strike at collectorate for demands
कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय पूर्व सैनिक स्वयं सेवक संघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
भारतीय भूतपूर्व स्वयंसेवक संघ के बैनर तले पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल की। विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष विष्णु कुमार डाकुरेला ने कहा कि जेसीओ व ओआर को ऑफिसर के समान एमएसपी और 2006 से पूर्व सेवानिवृत जेसीओ व ओआर को एमएसपी के दायरे में लाया जाए। वीर नारियों और पूर्व सैनिक विधवाओं को एमएसपी के दायरे में लाया जाए। पीएमआर शब्द को ओआरओपी से हटाकर सभी को ओआरओपी के तहत लाया जाए।
विज्ञापन



दिव्यांगता पेंशन का लाभ जेसीओ व ओआर में मात्र 12 फीसदी लोगों को मिल रहा है, जबकि 49 फीसदी अधिकारी दिव्यांगता पेंशन ले रहे हैं। तीसरे वेतन आयोग के मुताबिक जेसीओ और ओआर की पेंशन उसके मूल वेतन का 75 फीसदी थी, लेकिन अब 50 फीसदी है। शहीद की विधवा या जेसीओ व ओआर की विधवा हो, सभी समान पेंशन व सुविधाएं दी जाएं। भारतीय थल सेना से वट मैन(सहायक प्रथा) खत्म होनी चाहिए। एमएसपी और अन्य भत्तों को बराबर करके जवान जेसीओ व ओआर के खोए हुए सम्मान को सरकार वापस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रताप सिंह सेंगर, महासचिव श्यामवीर सिंह साहब, कोषाध्यक्ष विशन सिंह साहब, कानूनी सलाहकार धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, ग्रुप कोआर्डिनेटर नेत्रपाल सिंह, ग्रुप सलाहकार शैलेंद्र सिंह शर्मा, व्यवस्थापक चंद्रभान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed