फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Even after a year, there is no train from Hathras to Pilibhit-Mailani

Hathras News: एक साल बाद भी हाथरस से पीलीभीत-मैलानी के लिए ट्रेन नहीं

Mon, 25 Aug 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even after a year, there is no train from Hathras to Pilibhit-Mailani
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर एक साल पहले ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन एक साल बाद भी मथुरा-कासगंज रेल खंड से किसी ट्रेन का संचालन मैलानी के लिए नहीं किया गया है। हाथरस से मैलानी, लखीमपुर खीरी आदि जाने के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

हाथरस के लोगों को ट्रेन से पहले लखनऊ जाना पड़ता है या फिर सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ता है। जबकि एक साल पहले ही पीलीभीत से लखीमपुर खीरी व मैलानी पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक का निर्माण कर दिया गया है। हाथरस के यात्रियोंं को सुविधा देने के लिए मथुरा-कासगंज रेल खंड से भी कम से कम दो ट्रेनों का संचालन पीलीभीत होकर मैलानी, लखीमनपुर खीरी आदि के लिए किया जाना चाहिए। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जैसे इस मार्ग पर ट्रेन का संचालन मुमकिन हो जाएगा, वैसे ही आम जनता के बीच प्रचार प्रसार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




इज्जतनगर मंडल के लिए यह अच्छा मौका है कि वह आम लोगों को सीधे मैलानी के लिए ट्रेन की सुविधा दे। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद हाथरस से पीलीभीत होते हुए मैलानी तक के लिए ट्रेन होनी चाहिए। - दिनेश सरदाना, पूर्व सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी, मैलानी का मार्ग अभी तक सीधा नहीं था। इसलिए आम यात्रियों के साथ ही व्यापारिक व्यवस्थाएं भी डगमाई हुई थीं, लेकिन अब जब ट्रैक चल रहा है। मथुरा-हाथरस आदि से सीधी ट्रोनों की सुविधा होनी चाहिए। - कपिल अग्रवाल, पूर्व सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed