{"_id":"5f8210eaf387944f30144e77","slug":"ethnic-tension-still-prevails-in-the-area-of-hathras-intelligence-system-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः इलाके में अभी भी जातीय तनाव व्याप्त, खुफिया तंत्र सतर्क, फोर्स भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः इलाके में अभी भी जातीय तनाव व्याप्त, खुफिया तंत्र सतर्क, फोर्स भी तैनात
Sun, 11 Oct 2020 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बल...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा में बिटिया की घटना के बाद अभी भी इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए हैं, वह तो फिलहाल शांत बैठे हैं, लेकिन अभी कुछ अराजक तत्व अफवाह फैलाकर वहां की फिजां खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क है। पुलिस की नजर आसपास के गांवों पर लगी है।
विज्ञापन
चंदपा की बिटिया के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि उसने पूरे देश को झकझोर दिया। डेढ़ सप्ताह से गांव में राजनेताओं और समाजसेवियों का आना लगा हुआ है। वहां काफी पुलिस फोर्स भी तैनात है। हालांकि पिछले तीन दिन से इलाके में सामान्य दिनचर्या सामान्य होने लगी है। लोग अपने काम पर जुटने लगे हैं, लेकिन कुछ अराजक तत्व तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इलाके में अभी भी जातीय तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते अब पंचायतें तो नहीं हो रहीं, लेकिन इस कांड को लेकर चर्चाओं का दौर खूब चल रहा है। बिटिया के गांव में तो काफी फोर्स तैनात है, लेकिन आसपास किसी गांव में कोई बड़ी घटना इस प्रकरण के चलते नहीं हो जाए, इसे लेकर प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन