{"_id":"5bb7adee867a5507646ceea4","slug":"equipo-para-investigar-la-limpieza-de-rajwahas-y-menores","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहों व माइनरों की सफाई की जांच करने आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहों व माइनरों की सफाई की जांच करने आई टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
रजवाहे का निरीक्षण करते मुरादाबाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सीएम से सिंचाई खंड निचली मांट शाखा गंग नहर मथुरा के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की वजह से सादाबाद क्षेत्र से होकर निकलने वाले रजवाह और माइनरों की सफाई मानक के अनुरूप नहीं किए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद शुक्रवार को सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता अपनी पूरी टीम के साथ यहां जांच करने पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने अधीक्षण अभियंता को सादाबाद के कई रजवाहों को दिखाया। जांच में रजवाहे और माइनर बदहाल मिले। बदहाल पड़े रजवाहे सफाई और मरम्मत के नाम पर किए गए घोटाले की साफ गवाही दे रहे थे।
विधायक ने शिकायत की थी कि उनकी विधानसभा सादाबाद में अधिकतर लोग खेती कर जीवन-यापन करते हैं, लेकिन उन लोगों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से क्षेत्र खेती में पिछड़ता जा रहा है। सिंचाई खंड निचली मांट शाखा गंग नहर मथुरा के अंतर्गत मुरसान रजवाहा, छोटुआ माइनर, शीशमल माइनर, बंका माइनर, जुगसना रजवाहा, रदोई माइनर, दुर्जिया माइनर, बल्देव रजवाहा, अवेरनी माइनर, कुरसंडा रजवाहा, सैमरा माइनर, दघेंटा रजवाहा, खंदौली रजवाहा गुजरते हैं, जो कि काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। अधिकारियों ने केवल कागजों में ही सफाई कार्य कराकर ठेकेदारों को भुगतान कर दिया है, जबकि कुछ रजवाहों एवं माइनरों में कई सालों से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। कुछ रजवाहों एवं माइनरों में सफाई दिखावे के नाम पर की गई है। अधिकतर माइनर और रजवाहों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ रजवाहों और माइनरों में दिखावे के नाम पर कभी कभी पानी छोड़ा जाता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पत्र में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से की जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत को सीएम ने संज्ञान में लिया और अधिकारियों को जांच के आदेश दिए, जिसके बाद अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल मुरादाबाद की अध्यक्षता में टीम गठित कर इस प्रकरण की जांच सौंपी गई। जांच के लिए शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई मुरादाबाद अपनी पूरी टीम के साथ जांच के लिए सादाबाद पहुंचे। साथ गए विधायक अनुज रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कई और विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। जल्द ही उनकी भी जांच कराई जाएगी। इस मौके पर सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा भी मौजूद थे।