ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले के कार्यक्रमों के संयोजक तय होने के बाद उद्घाटनकर्ता तय होना बाकी रह गया था। कई दिनों से भाजपाइयों में प्रदेश सरकार के किसी कद्दावर मंत्री के हाथों मेले का उद्घाटन कराने की चर्चा थी। भाजपाई लगातार केंद्र से लेकर प्रदेश तक के नेताओं से संपर्क कर रहे थे। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम का नाम भी चर्चा में आया। सोमवार की शाम को उद्घाटन के लिए प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम तय हो गया।
मेले का उद्घाटन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे। उनका आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
-डॉ. रमा शंकर मौर्य, डीएम