फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Encroachments were removed in Sasni.

Hathras News: सासनी में अतिक्रमण हटवाया, सामान जब्त किया

Fri, 26 Dec 2025 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Encroachments were removed in Sasni.
कस्बे में अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासनिक टीम ने अलीगढ़-आगरा हाईवे, अजीत नगर, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कब्जा करने वाले लोगों का फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन




इसको नगर पंचायत प्रशासन के सुपुर्द किया गया। चेतावनी दी गई अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस-प्रशासन सख्त बना रहा। तहसीलदार रजत कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, कानूनगो प्रमोद अग्निहोत्री एवं नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन




एसडीएम ने कहा कि पूरे कस्बे में अतिक्रमण से नाले और नालियां चोक हो गईं हैं। जिससे जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। सड़कों में गंदा पानी भरा रहता था। आए दिन जाम भी लगा जाता था। इसलिए बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जल निकासी भी ठप होती है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed