फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employment fair on January 28 offer letter given there

Hathras News: रोजगार मेला 28 जनवरी को, वहीं दिया जाएगा ऑफर लैटर

Tue, 24 Jan 2023 05:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 05:04 AM IST
सार

हाथरस में रोजगार मेला 28 जनवरी को लगेगा। रोजगार मेला में होली हब्र्स प्रा लि नोएडा, ई-बैंकर ऑनलाइन प्रा0लि0, बुलन्दशहर इत्यादि कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

विज्ञापन
Employment fair on January 28 offer letter given there
job fair

विस्तार

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हाथरस द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 28 जनवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, श्यामकुंज, आगरा रोड में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रोजगार मेला में होली हब्र्स प्रा लि नोएडा, ई-बैंकर ऑनलाइन प्रा0लि0, बुलन्दशहर इत्यादि कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। 
विज्ञापन


मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइड  https://sewayojan.up.nic.in/ पर पंजीकरण करा लें। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाना पड़ेगा पंजीयन करने के उपरान्त अपना आईडी पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो मेले में भाग लेना चाहते है और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन नहीं कर पा रहे है, ऐसे अभ्यर्थी भी सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेला में अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ ऑनलाइन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं दो फोटो साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed